CIBIL स्कोर कैसे सुधारें? जानिए 2025 में क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के सबसे असरदार तरीके
- Puru Singh
- June 29, 2025
अगर आपका CIBIL स्कोर 750 से नीचे है और आप होम लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड लेने में परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज के समय में CIBIL स्कोर एक फाइनेंशियल पासपोर्ट बन चुका है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इसे सुधारा भी जा सकता है — और वो भी बहुत आसान तरीकों से। नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाकर आप 2025 में अपना स्कोर तेजी से सुधार सकते हैं।
CIBIL स्कोर सुधारने के 7 असरदार तरीके
1. समय पर EMI और Credit Card Bill चुकाएं
आपके repayment behavior से ही स्कोर बनता है। एक भी missed payment स्कोर गिरा सकता है।
2. Credit Utilization Limit 30% से कम रखें
अगर आपकी credit card limit ₹1,00,000 है तो ₹30,000 से ज्यादा खर्च ना करें। इससे आपकी reliability बढ़ती है।
3. एक साथ कई लोन लेने से बचें
एक समय में बहुत सारे लोन या क्रेडिट कार्ड लेने से स्कोर गिरता है क्योंकि इससे आप "high risk" दिखते हो।
4. पुराना क्रेडिट कार्ड बंद ना करें
पुरानी credit history आपके स्कोर को मजबूत बनाती है। अगर वो active है और समय पर भुगतान होता रहा है, तो उसे बंद ना करें।
5. हर 3 महीने में CIBIL रिपोर्ट चेक करें
अगर कोई गलती या गलती से unpaid loan दिख रहा है तो उसे तुरंत dispute करके हटवाएं।
6. एक Co-Applicant के साथ लोन लें
अगर आपका स्कोर कमजोर है तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति को co-applicant बना लें जिनका स्कोर अच्छा हो।
7. Secured Credit Card का इस्तेमाल करें
अगर स्कोर बहुत कम है, तो fixed deposit पर मिलने वाला secured credit card इस्तेमाल करें। इससे स्कोर सुधरता है।
CIBIL स्कोर कैसे चेक करें?
आप (https://www.cibil.com) पर जाकर साल में एक बार फ्री में अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं। इसके अलावा बैंक की Net Banking में भी कई बार फ्री चेक की सुविधा मिलती है। स्कोर देखने के बाद, उसमें दिख रही गलतियों को पहचानना और सुधारना पहला कदम होता है।

CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए?
स्कोर रेंज | स्कोर का मतलब | लोन अप्रूवल चांस |
---|---|---|
750+ | Excellent | High |
700–749 | Good | Medium |
650–699 | Average | Low |
600 से कम | Poor | Very Low |